जहानाबाद में दुर्गापूजा के मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद हो गयी थी.जिससे माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दिया गया था. किसी तरह की अफवाह लोगों की ओर से न फैलाया जाए. इसके लिए जिले में इंटरनेट सेवा को भी बंद करा दिया गया था.झड़प के पांचवें दिन बाद आज जाकर स्थिति कुछ सामान्य हुई है. बाजार में दुकानें कुछ खुलने लगी है. जिला प्रशासन की ओर से आज नेट सेवा को भी चालू कर दिया गया है. वहीं सभी स्कूलों को अभी तक बंद रखा गया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि स्कूल भी एक दो दिनों में खोल दी जाएगी.
12/04/2026