टेलिकॉम ऑपरेटर्स ग्रामीण क्षेत्रों में 57,500 से ज्यादा मोबाइल टावर्स इंस्टॉल करेंगे. इस बात की जानकारी टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संसद में दी है. टेलिकॉम मंत्री लोकसभा में एक सवाल के जबाब में लिखित जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष 2019-20 में टेलिकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों के नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 57,559 मोबाइल टावर्स लगाएंगे.
उन्होंने यह भी बताया कि जिन गावों में नेटवर्क उपलब्ध नहीं है उनमें फेज वाइज नेटवर्क प्रोवाइड कराया जाएगा. रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि जिन गावों में अभी तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा है, वे गांव या तो दूरस्थ स्तिथ हैं या फिर वहां कि जनसंख्यां काफी कम है जिसकी वजह से मोबाइल नेटवर्क को कमर्शियली ऑपरेट नहीं किया गया है. हालांकि, इन गावों में भी मोबाइल कवरेज को फेज वाइज बहाल की जाएगी.रविशंकर प्रसाद ने भारत नेट ब्रॉडबैंड सेवा के बारे में बताते हुए कहा कि इस सेवा को देश के 2.5 लाख ग्राम पंचायत में बहाल किया जाना है. अब तक देश भर में 3,37,515 किलोमीटर ऑप्टिकल आइबर केबल बिछाई जा चुकी है, जिसकी वजह से देश के 1,28,870 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए कनेक्ट किया जा चुका है.
12/04/2026